काका ग्रुप के निदेशक काका राय ने अपने पौत्र के प्रथम जन्मदिन पर शानदार आयोजन किया विदेशी कलाकारों ने मोहा मन, उमड़ा सैलाब

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl शहर के नेशनल तिराहा स्थित यादवेंद्र राय ‘काका’ के प्रतिष्ठान काका ओवरसीज ग्रुप में मंगलवार की शाम से लेकर देर रात तक भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उनके पोते यजूर राय के प्रथम दिन पर उमड़े जन सैलाब ने अपना आशीष दिया। जर्मन व अन्य देश से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी लोगों का मन मोहा। व्यंजनों, भव्य सजावट तथा जिले में पहली बार इस तरह का आयोजन होने पर लोगों ने कंठमुक्त सराहना की।

सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि इतने खर्च के बाद भी काका के चेहरे पर कहीं से अहंकार की झलक नहीं दिखी। कालीन निर्यातक, जनप्रतिनिधि, समाज के उच्च वर्ग के अलावा अपने परिचितों में सबको निमंत्रित किया। उनके परिचय का, उनके गांव का वह गरीब व्यक्ति भी उसी भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर आनंद लिया जो बड़े आयोजनों, बड़े रेस्तरां में जाने की कल्पना नहीं कर सकता था। सभी के लिए एक ही मंडप और खाने की एक जैसी व्यवस्था रही।

किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करना ही काका के बड़प्पन को दर्शाता है।

आमतौर पर देखा जाता है कि वीआईपी और धनाढ्य अतिथियों के लिए एक व्यवस्था रहती है और सामान्य लोगों के लिए अलग। काका राय की दूसरी खासियत यह रही कि सभी आगंतुकों का स्वागत काका राय ने लगातार कई घंटे तक अतिथि प्रवेश द्वार पर खड़े रहकर किया।

सबसे बड़ी बात यह रही कि हर व्यक्ति का मुख्य द्वार पर स्वयं काका ने स्वागत किया। जंगल का लूक, आशीलान बंगला, लाइट, विदेशी कलाकारों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर राजनीतिक दलों, कालीन निर्यातकों, अफसरों, जनप्रतिनिधियों आदि का जमघट लगा रहा। आए हुए लोगों को धन्यवाद उनके पुत्र नितेश राय ने किया।

Related Articles

Back to top button