राम रहीम के जन्मदिन के मौके पर डेरा प्रेमियों ने लगाए हजारों पौधे

Dera followers planted thousands of trees on the occasion of Ram Rahim's birthday

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

तलवंडी साबो: बलात्कार और हत्या के दोषी और जेल से फरलो पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन पर डेरा प्रेमियों ने हजारों पौधे लगाए। 13 अगस्त को गुरमीत राम रहीम 11वीं बार फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया, जिसके बाद उसके अनुयायियों ने जन्मदिन को खास तरह से मनाया। राम रहीम को मिले फरलो का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन उसके अनुयायियों ने जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हजारों पौधारोपण किए।तलवंडी साबो में हुए पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन तलवंडी साबो में डीएसपी राजेश स्नेही ने किया। वातावरण की शुद्धता के लिए उन्होंने पौधे लगाने के आयोजन की तारीफ की।राम रहीम के फरलो से संबंधित सवाल पर उन्होंने विरोध करने वालों को कहा, सभी को मिलकर समाज की सेवा करनी चाहिए, जिससे अच्छा समाज बन सके। आज वातावरण बहुत दूषित हो चुका है, जहां पर सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सभी मिलकर एक-एक पौधा लगाएं। वृक्ष बनने तक इसकी सेवा करें, जिससे वातावरण को साफ-सुथरा बनाया जा सके।बता दें कि इससे पहले मंगलवार को गुरमीत राम रहीम को 11वीं बार फरलो मिली। सुनारिया जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम ने यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से अपने अनुयायियों को आर्शीवाद दिया। राम रहीम ने वीडियो में कहा कि वो 21 दिनों तक बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में रुकेगा।वीडियो संदेश में राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे उससे मिलने के लिए आश्रम न आएं, बल्कि अपने-अपने घरों में ही रहें और सेवा करते रहें। राम रहीम ने इस वीडियो में कहा, सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद, आपके दर्शन के लिए फिर से हाजिर हुए हैं, मालिक आप सबको बहुत-बहुत खुशियां दे। आपको अपने-अपने घरों में रहना है। किसी को यहां नहीं आना है। जैसे सेवादार भाई आपको बताएंगे, वैसी ही आपको सेवा करनी है। मालिक बहुत-बहुत आपको खुशियां दे।पिछली बार राम रहीम को जनवरी में 50 दिन की फरलो दी गई थी। राम रहीम ने जून में हाई कोर्ट का रुख किया जिसमें 21 दिन की फरलो के निर्देश दिए जाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा। राम रहीम 11वीं बार जेल से बाहर आया है।साध्वी से यौन शोषण और एक हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हरियाणा की रोहतक में सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम ने फरलो के लिए जेल प्रशासन को आवेदन दिया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे 21 दिन की फरलो दी।

Related Articles

Back to top button