जल निकासी की मांग को लेकर खड़सरा के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
त्वरित समाधान न होने की दिशा में आमरण अनशन की दी चेतावनी

रिपोर्ट संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के खड़सरा गांव के अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों ने नाली से बरसात के पानी की निकासी की मांग को लेकर शनिवार को रसड़ा मुख्यालय पहुंचर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन को चेताया कि इस ज्वलंत समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन को विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीण संजय कुमार, मुकेश कुमार, मुन्ना राम, राहुल कुमार, शिवबचन रमेश, भोला राम, देवंती देवी, चंदा देवी, सुमन देवी आदि के नेतृव में दर्जनों की संख्या में महिला व पुरूषों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां तहसील दिवस के दरम्यान एसडीएम के नाम पत्रक सौंप कर आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व नाली व आरसीसी सड़क का निर्माण तो हुआ किंतु जल निकासी के लिए चिन्हित की गई नवीन परती खाली भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बलपूर्वक टीनशेड आदि डालकर कब्जा कर लिया गया है जिससे बरसात का गंदा पानी सड़कों पर जमा होकर लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। ग्रामीणों ने राजस्व टीम भेजकर अवैध कब्जे को मुक्त कराते हुए पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।इस मौके पर राजेश कुमार, रामभवन, जगदीश, विनोद कुमार आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
रसड़ा तहसील मुख्यालय पर जल निकासी को लेकर प्रदर्शन करते खड़सरा गांव के ग्रामीण। जागरण



