आजमगढ़:एसपी हेमराज मीना की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप,अबुल कैश उर्फ कैश व इसके एक सदस्य को पशु तस्कर गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध

SP Hemraj Meena's action caused panic among the criminals, Abul Cash alias Cash and one of its members listed as animal smugglers gang

आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त अबुल कैश उर्फ कैश मुहम्मद व इसके एक सदस्य को पशु तस्कर गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध, शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा अभियुक्त अबुल कैश उर्फ कैश मुहम्मद उर्फ इरशाद पुत्र नन्ह अहमद उर्फ मोछू निवासी भीटिया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 43 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए पशु तस्करी करने जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (पशु तस्कर गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 243” होगा। जिसका सदस्य पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव उर्फ दिन्नू निवासी ग्राम नगरैया थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ है।

Related Articles

Back to top button