अगर मांगे पूरा नहीं होगी तो ब्लाक में बंद करेंगे ताला- राजेश बनवासी 

अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं मजदूर सभा व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने करंडा ब्लाक में किया धरना प्रदर्शन 

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं मजदूर सभा व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सैकड़ों

लोगों ने करंडा ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सचिव राजेश बनवासी ने ब्लाक में जमकर अधिकारियों पर निशाना साधा। राजेश बनवासी ने कहा कि आवास के नाम पर पैसा, शौचालय के नाम पर पैसा, जानवरों को भूंसा के नाम पर पैसा, कोटेदारो द्वारा राशन में गरीबों से लूटपाट किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि विकास कार्य कराने के एवज में भी पैसा देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर हमारी मांग पूरा नहीं होगी तो हम सभी ब्लाक में ताला बंद करने का काम करेगे। और डीएम से मिलकर पत्रक सौंपने का काम करेगे। राजेश बनवासी ने अपनी मांगों को लेकर एडीओ ए.जी भास्कर दूबे को पत्रक सौंपा।

इस मौके पर किशन बनवासी,संजय भारती, राजेश एकलव्य ‍,मंजू गौड़, राधेश्याम चौधरी, रामशीष। बिंद, विजयमल बिंद, सत्येन्द्र प्रजापति, हरेंद्र राम, रामाधार राम,माधव चौहान, सदानंद पटेल आदि लोग रहे।

जिसकी अध्यक्षता श्यामा राम‌ व संचालन राजदेव ने किया।

Related Articles

Back to top button