आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले का किया गिरफ्तार, आवेदिका/पीडिता थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वर्ष 2019 में आनन्द कुमार पुत्र सुबाष निवासी निजामुद्दीनपट्टी (सेन्दूरी) थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ लब मैरिज शादी कोर्ट में किया गया था । शादी के एक वर्ष तक अपने साथ रखा उसके बाद वह मुम्बई चला गया और किसी लड़की के साथ रहने लगा और मुझे गाली गलौज और मारने पीटने लगा जब वादिनी मुकदमा यह बात अपने सास व चाची से बताया तो उन लोगो ने कही कि घर की बात घर में ही रहने दो और तुम अपने देवर अमित कुमार पुत्र सुबाष के साथ रहने लगी ।
हम लोग पति- पत्नी की तरह रहे जिसे मुझे डेढ महीना का एक बच्चा है। जब मैने अपनी सास विमला देवी से हमारी शादी के लिए कहाँ तो बोल रही है। कि हम तुमको अपने घर में नहीं रखेगे और न ही अपने लड़के से शादी करायेगे । मेरे देवर द्वारा मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 448/24 धारा 376/323/504/506/120बी भादवि बनाम अमित गौतम पुत्र सुबाष ग्राम निजामुद्दीनपट्टी (सेन्दुरी) थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। शनिवार को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित गौतम पुत्र सुबाष ग्राम निजामुद्दीनपट्टी (सेन्दुरी) थाना सरायमीर आजमगढ़ को बस्ती बाजार के पास से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



