आजमगढ़ में सड़क हादसा,ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान

रिपोर्ट: आफताब आलम
आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई,बताते चलें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगरैया जहांन पुर निवासी राम सचन प्रजापति उम्र 58 वर्ष पुत्र मिट्ठू अपने घर से किसी कार्य को सुबह लगभग 9:30 बजे मुहम्मदपुर से बिंद्राबाजार जा रहा था कि जैसे ही वह मुहम्मदपुर बाजार में पहुंचा कि जौनपुर की तरफ से जा रहे अज्ञात ट्रक वाहन की चपेट में आ गया आनन-फानन में उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर लगभग 12:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई मृतक के 2 पुत्र व तीन पुत्रियां है जिसमें पुत्रियों की शादी हो चुकी है पुत्र अविवाहित है। मृतक की पत्नी कर्मा देवी का रो रो कर बुरा हाल था मृतक के भतीजे राजेश प्रजापति ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात ट्रक व ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर गम्भीर पुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



