शेखर मिश्र को गोरखपुर मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया

आजमगढ़:चाइल्ड प्रोटेक्शन आर्गनाइजेशन नई दिल्ली( सीपीओ) द्वारा उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन में गोरखपुर मण्डल में चेयरमैन अरुण त्रिपाठी व वाइस चेयरमैन/ जनरल सेक्रेटरी अभिषेक मिश्रा द्वारा स्क्रिनिग कमेटी के अनुमोदन पर शेखर मिश्र को गोरखपुर मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शेखर मिश्र पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे है एवं छात्र राजनीति में भी इनका अच्छा प्रभाव रहा, शेखर का समाज सेवा व बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस मनोनयन के अवसर पर गोरखपुर मंडल के सभी जिलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित एडो० नागेन्द्र गुप्ता,सुरेंद्र नारायण मिश्र,पवन चौरसिया,रवि त्रिपाठी,इं०आनंद अग्रहरि,आदर्श शर्मा,अनिकेत चौहान,मोहित त्रिपाठी,आदर्श श्रीवास्तव,दिव्यांश त्रिपाठी,विकास गुप्ता,आकाश इत्यादि ने उन्हें बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button