जनपद मे निवास करने वाले पारसी समुदाय “जियो पारसी योजना” का लें सकतें हैं लाभ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र ।
देवरिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों (पारसी) के लिए “जियो पारसी योजना” संचालित की गयी है।
जनपद मे निवास करने वाले पारसी समुदाय इस योजना का लाभ ले सकते है। पारसी समुदाय के लोगों के जनसंख्या में घटोतरी के विरूद्ध विधिवत चिकित्सकीय सहायता के साथ परामर्श आदि की व्यवस्था योजनान्तर्गत किया जाता है। उक्त योजना की विस्तृत जानकारी विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, देवरिया से सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। जनपद में निवासरत पारसी समुदाय से अपेक्षा है कि यदि उनके परिवार में किसी का जन्म जनपद में हुआ है तो इसकी सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या-135 द्वितीय तल, विकास भवन, देवरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



