आजमगढ़:पकड़ा गया किशोरी को भगाने वाला

आजमगढ़: मुबारकपुर थाने की पुलिस ने किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा द्वारा थाना मुबारकपुर पर तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री ग्राम लंगड़पुर विद्यालय मे पढने के लिये गये किन्तु वापस नही आयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 95/2024 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मराज यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

विवेचना के क्रम में अभियुक्त गोविन्द उर्फ उमाशंकर चौरसिया पुत्र जिवबोधन निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू चलाये गये अभियान के तहत सोमवार को उ0नि0 आशुतोष मौर्य (प्रशिक्षु) मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोविन्द उर्फ उमाशंकर चौरसिया पुत्र जिवबोधन निवासी सादीपट्टी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को गुलउर बाजार से समय करीब 13:35 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button