आजमगढ़:अवैध कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़: पवई थाने की पुलिस ने अवैध कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा अवैध असलहा रखने व तस्करी पर रोक लगाये जाने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत
आज दिनांक 26.08.2024 को उ0नि0 मनीष मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र कमला कुमार निवासी खंजहांपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष को बागबहार विद्युत केन्द्र के पास से 01 अवैध कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 05:09 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 296/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



