नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़।सोमवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।इसी क्रम लगभग सभी गांव व मंदिरों में भी बड़े धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर भजन कीर्तन के साथ मनाया मनाया गया। रात्रि के 12:00 बजे श्री कृष्णा जन्मोत्सव के समय महिलाओं द्वारा सोहर आदि गाया गया। वहीं नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,के भजन से आरती की गई वही मंदिरों व भक्तों द्वारा राधा कृष्ण की झांकियां और नंद भवन कारागार आदि बनाए गए जो मनमोहक लग रहे थे वही श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद आदि वितरित किया गया। मध्य रात्रि तक कस्बों और गांवो में चहल पहल रही ।वहीं डीजे व भक्तिमय संगीत बजते रहे।

Related Articles

Back to top button