मऊ:एंटी रोमियो टीम ने अभियान चला कर छात्राओं को किया जागरूक
घोसी नगर के मझवारामोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
मऊ/घोसी। स्थानीय नगर के मझवारामोड स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को घोसी कोतवाली की महिला पुलिस ने मिशनशक्ति के तहत छात्राओं के बीच पहुंच कर उनको आत्मरक्षा के तरीकों को बताते हुए महिला हेल्पलाइन की जानकारियां देकर उनको जागरुक किया। साथ ही युवाओं को मतदान के दिन 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाता बनने के साथ स्वंय मतदान करने के साथ अन्य को भी प्रेरित करे।छात्राओ ने शिकायत किया कि विद्यालय आते जाते समय एक युवक द्वारा फब्तियां की जाती है। एंटी रोमियो की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से एक शोहदें को गिरफ्तार कर कोतवाली लायी।
उपनिरीक्षक महिला चौकी दमयंती गिरी,आरक्षी आकांक्षा सिंह ने घोसी घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाई घोसी
के साथ ही अन्य स्थानों पर छात्राओं ,महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि साहस और आत्मबल से हर समस्या का समाधान हो सकता है ।इस लिए कोई भी समस्या हो आत्मबल को बनाये रखे।डट कर मुकाबला कर।शोहदों से घबराए नही उनको अपने साहस से भागने पर मजबूर करें। प्रशिक्षु एसआइ ऋचा सोनी एवं सोनिका सिंह ने आते जाते समय होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी लेने के साथ उनको समस्या से निपटने की गुर बताया।साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090,1930 के साथ 1076 ,साइबर क्राइम के विषय में जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई टिप्स दिए।आप सभी विद्यालय आते समय या घर से बाहर रहने पर कोई छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करता है तो घबड़ाये नही। उसके कार्यव्यवहार का विरोध करे। 1090 आदि पर तुरंत सूचना देने के साथ लोकेशन बता दें।टीम सदस्य प्रिया कुमारी एवं खुशबू भारती ने कहा कि हिम्मत न खोए ,यह आप सभी का अच्छा हथियार है।आत्मबल के साथ समस्या का मुकाबला कर।शोर मचाने के साथ आसपास के लोगोका ध्यान अपने तरफ खिंचे।पुलिस के आने पर सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कराने में सहयोग करे।घोसी पुलिस आप के साथ है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सोनिका सिंह, ऋचा सोनी,आकांक्षा सिंह,खुशबू, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।