भाजपा से महेश चौघुले भिवंडी १३६ विधान सभा से किया नामांकन
Mahesh Chaugule from BJP filed nomination from Bhiwandi 136 Vidhansabha
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रिपोर्ट :रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी १३६ पश्चिम विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से भाजपा उम्मीदवार महेश चौघुले तीसरी बार भाजपा की तरफ से नामांकन दाखिल किया। शिवाजी चौक से लेकर चुनाव कार्यालय तक निकाली गई एक विशाल रैली में महायुति के सभी घटक दलों के साथ साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। महेश चौघुले ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने भिवंडी शहर में बेहतर सड़कें, पानी की सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि तीसरी बार भी जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त होगा। और विजयी हैट्रिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटील, पूर्व महापौर मनोज काटेकर, भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल शहर के तमाम महायुति के पदाधिकारी मौजूद थे।महायुति की इस एकजुटता से क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है और समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है।