चाचा ने किया मन्दिर में भतीजी से शादी

रिपोर्ट- शमीम
मड़ियाहूं ,जौनपुर।कोतवाली क्षेत्र में आए दिन मंदिर में शादी का चलन जोरों पर है इसी क्रम में मडियाहू कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में एक चाचा ने रिश्तो को शर्मसार करते हुए अपने ही पड़ोस की भतीजी से किया विवाह चाचा का दावा है की पारिवारिक रजामंदी से यह विवाह मंदिर में संपन्न हो रहा है।बताया जाता है कि जनपद जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ताजुद्दीन ग्राम पंचायत निवासी रिया सिंह पुत्रि सुनील सिंह, व ताजुद्दीनपुर निवासी शुभम सिंह पुत्र योगेंद्र बहादुर सिंह ने मड़ियाहूं कोतवाली स्थित मंदिर में किया प्रेम विवाह पत्रकारों ने जब पूछा की आपका प्रेम कैसे प्रारंभ हुआ इतने दिनों से चल रहा था ।तो उन्होंने बताया कि 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था ज्ञात हो कि लड़की जिसका नाम रिया बताया गया है वह भी उसी ग्राम पंचायत की निवासी है और रिश्ते में भतीजी लगती थी।यह विवाह कहीं ना कहीं समाज में अनचाही बुराई को बढ़ावा देता हुआ नजर आता है जहां एक समय ऐसा हुआ करता था गांव में लोग एक दूसरे पर विश्वास करते थे गांव की बेटियां बहन मानी जाती हैं ।और कोई भी गांव की बहन बेटियों की तरफ नजर उठाकर भी देख दे तो गांव के गांव आपस में लड़ पढ़ते थे आज समाज कहां जा रहा है जब बच्चियां अपने पड़ोस से भी सुरक्षित नहीं है मैं यह नहीं कहता क्या सही है क्या गलत है पर क्या आपको लगता है। की इस तरीके की विवाह किसी भी एंगल से सही है कानूनी रूप से भले हो पति पत्नी हो गए हो लेकिन आज के 18 साल पहले तक वह चाचा भतीजी रहे हैं।अब कैसे कोई अपने पड़ोसी पर विश्वास करेगा आज आए दिन इस तरीके की घटनाओं की वजह से लोगों का एक दूसरे पर विश्वास करना भी एक कठिन प्रश्न होता जा रहा है।हालांकि शादी संपन्न होने के पश्चात वर वधु को वहाँ पर मौजूद सभी लोगों ने बधाई दी और नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।



