आजमगढ़:हत्या के प्रयास में फरार दो अभियुक्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाने हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्ता गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी चन्द्रवती पत्नी कल्लू सा0 गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित दी कि दिनांक 21.12.2023 को समय 7.00 बजे विपक्षी 1. विकाश पुत्र राम जियावन 2. चन्द्रकला पत्नी राम जियावन 3. चन्दा पुत्री राम जीयावन 4. ज्योती पुत्री राम जीयावन 5. रामकेवल पुत्र सल्तन्ती 6. शनि पुत्र राम केवल 7. हरिश्याम पुत्र छोटेलाल निवासीगण गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा जमीनी विवाद को लेकर चोरी चुपके निर्माण करना, मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा ईँट पत्थर मारपीट कर घायल कर दिया गया, के सम्बंध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 442/23 धारा 323/504/506/34/307 भादवि बनाम 07 नफर पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना धारा 304 भादवि की बढोत्तरी की गयी । शुक्रवार को को व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता 1.चन्द्रकला पत्नी रामजियावन निवासी गौरी चौबे का पूरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. चन्दा D/o रामजियावन निवासी ग्राम गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को गौरी नहर पुलिया के पास समय 15.14 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button