लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जंयती
एसपी ने दिलाई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता दिवस की शपथ
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष उस दिन दीपावली पर्व होने के कारण मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।
इस दौरान एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने पुलिस लाइन में एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में सरदार वल्लभभाई पटेल के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसी क्रम में समस्त थाना, चौकी व इकाई प्रभारियों द्वारा सम्बंधित थाना, चौकी व इकाई पर सरदार पटेल को याद करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत के एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। लौह पुरुष सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 स्वतंत्र रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए अन्य लोगों के बीच इस संदेश को फैलाने का प्रयास किए।