भदोही:कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुटे
रिपोर्ट: अशरफ संजरी
भदोही।आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 17 फरवरी को भदोही आ रहे हैं। इसके लिए कांग्रेसियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।
भदोही के मुशीलाट मे सड़क के किनारे खेत मे 17फरवरी को रात्रि राहुल गांधी विश्राम करेंगे। जिसकी तैयारी जोरो से चल रहा है। आज दो जेसीबी व दर्जनो मजदूरो ने उस जगह की साफ सफाई किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ चल रहे नेता रात्रि विश्राम इसी खेत मे करेगे।तथा दूसरे दिन 18फरवरी को सुबह 8बजे ज्ञानपुर, गोपीगंज होते हुए प्रयाग जनपद मे प्रवेश करेगी।तैयारियो का जायजा लेने आये दिल्ली से कांग्रेस नेता विरेन्द्र राय ने कहा कि जनपद के कांग्रेसी यात्रा को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे है। और यात्रा ऐतिहासिक होगा
कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने बताया कि 17फरवरी को भारत जोङो न्याय यात्रा भदोही जनपद मे कधिया फाटक, चौरी होते हुए भदोही नगर मे प्रवेश करेगी। जिसका इन्दिरा मील चौराहा पर 3.बजे स्वागत किया जायेगा वही से ओवर ब्रिज से होते हुए रजपूरा चौराहा पर पहुच कर राहुल गांधी सम्बोधित करेगे। और नेशनल चौराहा होते हुए मुशीलाट मे बने पंडाल मे रात्रि विश्राम करेगे और दूसरे दिन सुबह ज्ञानपुर प्रस्थान करेगी। साफ-सफाई व व्यवस्था की देखरेख कर रहे कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल, सजीव दूबे, माबूद खा,स्वालेह अंसारी, उपेन्द्र कुमार, मनीष मिश्रा,राजेन्द्र मौर्या आदि मौजूद रहे।