आजमगढ़ में विधायक ने बांटा नियुक्ति पत्र, खिल उठे चेहरे

Azamgarh MLA distributed appointment letters, bright faces

आजमगढ़ ,मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,334 अवर अभियंता, फोरमैन को आज लखनऊ से नियुक्ति-पत्र का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।इसी क्रम विधान परिषद सदस्य राम सुरत राजभर व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद में विभागों में नव चयनित 09 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।विधान परिषद सदस्य ,

रामसूरत राजभर ने सभी नव चयनित अवर अभियंताओं से कहा कि आपकी तैनाही जहां भी हो, वहां पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सौंपे गये कार्याें का निर्वहन करें।इसी के साथ ही उन्होने सभी नव चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।इस अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, आरईडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button