प्रेमी के कहने पर हत्यारी मां ने तीन बेटियों को दिया था जहर एक की मौत दो है जीवित पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

जखनिया गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र अन्तर्गत अभियुक्ता अन्नू द्वारा अपनी बच्ची को जहर देकर हत्या करने के पश्चात थाना भुड़कुड़ा ने मु0अ0सं0 113/2024 धारा 123/351(2)/103(1)/109 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के फलस्वरुप उपरोक्त मुकदमे से संबंधित 01 नफर अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर को अमारीगेट थाना दुल्लहपुर से समय करीब 04.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ विवरण में गिरफ्तार अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि मै अपने प्रेमी के कहने पर अपनी तीन बेटियो को चुहे मारने वाली दवा को खाने में मिलाकर दे दिया जिससे 02 बच्ची बच गयी और 01 बच्ची की मृत्यु हो गयी ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ,

का0 रवि राय ,का0 शशिभूषण शर्मा ,

म0का0 रेशमा कुमारी थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर रहे।

Related Articles

Back to top button