Azamgarh news:खुदकुशी का मामला,पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी एक व्यक्ति का बृहस्पतिवार की शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया और रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित सिवान में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।सुरहन गांव निवासी तेज बहादुर (27) बृहस्पतिवार की शाम काम से घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से कहासुनी के बाद वह घर से निकला और फिर रात भर वापस नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन भी किया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए सिवान की तरफ गए तो एक पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ तेज बहादुर का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दिया। दीदारगंज थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button