आरपीआई कार्यकर्ताओं को सरकार सत्ता में भागीदारी और सम्मान देना चाहिए – (रामदास आठवले केंद्रीय मंत्री)

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

Mumbaiरिपोर्ट:अजय उपाध्याय
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास मैने जीता तभी मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है।, इसके कारण पूरे देश में रिपब्लिकन पार्टी बढ़ रही है पूर्वोत्तर भारत में रिपब्लिकन पार्टी की ताकत बड़े पैमाने पर बढ़ी है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में संगठन को मजबूत करते हुए लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले का मुंबई के षणमुखानंद सभागार में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अपने सम्मान समारोह के अवसर पर वे संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रवक्ता विधायक प्रवीण दरेकर रासप के पूर्व मंत्री महादेव जानकर श्रीमती सीमाताई आठवले रिपब्लिकन पार्टी मुंबई के अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर आर पी आई के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजा सरवदे प्रदेश महासचिव गौतम सोनवणे मुंबई प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बालासाहेब गरुड़ जबकि सूत्र संचालन विवेक पवार द्वारा किया गया। इसके अलावा सुनील बंसी मोरे दयाल बहादुर सुरेश बार्शिंग श्रीकांत भालेराव आशाताई लांडगे शीलाताई गांगुर्डे अभय सोनावणे फुलाबाई सोनावणे उषा रामलू श्रीमती नैनाताई वैराट प्रकाश जाधव रमेश गायकवाड़ दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे अजीत रणदिवे साधु कटके सोहेल शेख, रवि गायकवाड़, डीएम चव्हाण ऋषि माली आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button