भोगांव घाट पर मुर्दा टैक्स के विरोध में धरना 

लगातार छठे दिन भी लोग बैठे रहे भूख-हड़ताल पर

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। भोगाव घाट शव दाह संस्कार के नाम पर लिए जाने वाले एक हजार रुपए को लेकर शनिवार को लगातार छठे दिन भी लोग हरिश्चंद्र केवट के नेतृत्व में भूख-हड़ताल व धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मुर्दा टैक्स को

वापस नहीं लिया जाता। जब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों के साथ वे भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। जीएसटी के नाम पर शिक्षा, रोटी व कपड़ा पर टेक्स ले ही रही थी। अब सरकार मरने के बाद भी उनके परिवार से दाह संस्कार के लिए मुर्दा टैक्स की वसूली कर रही है। जो फिलहाल सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि जहां कभी गुलाम भारत में भी मुर्दा टैक्स नहीं लगा था। आज आजाद भारत के 76 वर्षों बाद भाजपा की सरकार मुर्दा टैक्स वसूल रही है।

श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार हिंदू और हिंदुस्तान की बात करती है। यह कहा का न्याय है कि हिंदू के मरने के बाद दाह संस्कार के नाम पर उनसे टैक्स लिया जा रहा है। आंदोलन में बैठे लोगों के साथ समाजवादी पार्टी भी साथ में हैं।

इस मौके पर हरिश्चंद्र केवट, सतलाल, पंचूलाल, जगन्नाथ, राजन, कलाधर, राजधर तिवारी, लाखन सिंह, मुकेश डोम आदि के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button