Jaunpur news:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया सुषमा पटेल का जोर दार स्वागत

रिपोर्ट- शमीम
मडियाहू ,जौनपुर।स्थानीय नगर में मंगलवार को पूर्व विधायक सुषमा पटेल भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर मडियाहू में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से फूल मालाओं से स्वागत कियाlमड़ियाहूं पहुंचने पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया,बताया जाता हैं कि पूर्व विधायक सुषमा पटेल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मडियाहू नगर के प्रथम आगमन पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ तथा मिठाई खिला कर स्वागत कियाl
पूर्व विधायक ने बताया कि समाजवादी पार्टी अनुशासन हीन पार्टी हो गई है, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई lउक्त अवसर पर डॉक्टर माता प्रसाद, भैया राम पटेल, राकेश कुमार गुप्ता, अरविंद चौरसिया, बबलू सोनकर, शेरू मौर्या ,रवि मौर्या ,अनिल कुमार गुप्ता, मनोज चौरसिया, रामचंद्र जायसवाल, रमाशंकर चौरसिया ,बनवारी सेठ, मोहनलाल चौरसिया, कमला साहू, बबलू मोदनवाल, सत्य नारायण सेठ ,संजय जायसवाल ,डॉ विजेंद्र श्रीवास्तव, चंदन केसरी पत्रकार, शमीम अहमद पत्रकार, राहुल गुप्ता पत्रकार ,मुकेश मोदनवाल पत्रकार, शादाब अंसारी पत्रकार, सहित तमाम लोग मौजूद रहेl



