आजमगढ़:टेंपो चालक की टेंपो पलटने से मौत,पत्नी की दवा लेकर आ रहा था घर
Azamgarh: Tempo driver killed in tempo overturn, wife was coming home with medicine

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के ने रहने वाले रामनयन प्रजापति जिनकी उम्र करीब 62 वर्ष बताई जा रही है वो बीते दिन टेंपो लेकर अपनी पत्नी के साथ पत्नी की दवा लेने के लिए अपने निवास स्थान मतलूबपुर गांव से मित्तुपुर बाजार जनपद अंबेडकर नगर गया था लेकिन दवा लेकर लौटते वक्त टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनयन प्रजापति पुत्र विश्वनाथ प्रजापति उम्र 62 वर्ष ग्राम मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का मूल निवासी था जो अपनी पत्नी सुमरावती देवी की दवा कराने के लिए मित्तूपुर बाजार में डॉक्टर के पास गया था और वहा से दवा लेकर लौट रहा था की तभी उसरहा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलटने से रामनयन की मौके पर मौत हो गई । सूचना मिलने ही मौके पर कोतवाली जलालपुर की पुलिस के द्वारा पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया । और किसी तरह से मृतक की पत्नी रोती बिलखती हुई अपने ससुराल मतलूबपुर गांव पहुंची उसके घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया रामनयन के चार पुत्री और एक पुत्र है । परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है ।



