अँधेरी विधानसभा में भव्य’तीज महोत्सव’ संपन्न

Grand 'Teej Festival' held in Andheri Assembly

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

Mumbai रिपोर्ट:अजय उपाध्याय

मुंबई :हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पी.एस फाउंडेशन और अजय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंधेरी विधानसभा में भव्य तीज महोत्सव व माता की चौकी 2024का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि अँधेरी विधानसभा में आयोजित होने वाला यह तीज महोत्सव अब तक का सबसे बड़ा तीज महोत्सव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पी. एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष व मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और स्वीकृति शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थी। उनका स्वागत अजय तिवारी और बीनू अजय तिवारी ने किया।इस अवसर पर भजन-कीर्तन और रंगारंग देवी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।अजय चैरिटेबल ट्रस्ट और पी. एस. फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस तीज महोत्सव में इस बार भारी संख्या में महिलाएँ शामिल हुई । बता दें कि अजय तिवारी पिछले कई वर्षों से अँधेरी विधानसभा की महिलाओं के लिए तीज के पर्व को तीज महोत्सव के रूप में आयोजित करते आ रहे हैं।उनके द्वारा आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में हर वर्ष महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button