Azamgarh news:जिला प्रशासन व जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में कजरी महोत्सव का हो रहा है आयोजन

रिपोर्ट: आफताब आलम

आजमगढ़:जिला प्रशासन व जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में कजरी महोत्सव का हो रहा है आयोजन,मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया है कि हरिहरपुर कजरी महोत्सव-2023 का आयोजन जिला प्रशासन व जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 19, 20 व 21 अगस्त 2023 को प्रा0वि0 हरिहरपुर आजमगढ़ में सायं 4ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक किया जा रहा है।उन्होने बताया कि दिनांक 21 अगस्त को हरिहरपुर के कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना, बाल कलाकार द्वारा स्वागत गीत, विपिन पांडेय, रोशनी गोंड, बरखा मिश्रा, संतोष मिश्र, नन्हेलाल मिश्र द्वारा गायन, राजकुमार मिश्र, अरुण कुमार अनाड़ी, अनुपम राय गुड्डू, शाह आलम साँवरिया द्वारा कजरी, विनोदिनी बिंदुद्वारा गायन, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज आजमगढ़ की छात्राओं द्वारा सामूहिक कजरी गायन, संदीप मिश्र व रतनलाल मिश्र, अंकित मिश्र, भवानी प्रसाद मिश्र, आदित्य मिश्र, अभिषेक मिश्र, दुर्गेश मिश्र द्वारा गायन, अजय मिश्र द्वारा कजरी, मोहन शीतला मिश्र, राजेश व गीतेश मिश्र, दीपराज मिश्र, मानशी, अनुराग मिश्र द्वारा गायन, मुकेश गुप्ता द्वारा लोकगीत, रामआशीष बागी द्वारा गायन, कृष्ण पुजारी मिश्र व गौरव मिश्र, अजय मिश्र अकेला एवं विकास सिंह द्वारा गायन की प्रस्तुति की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button