आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वितरित किया गया बर्तन
नान-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र को बर्तन के साथ दिया गया सिलेंडर और गैस चूल्हा

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही में शुक्रवार को 19 नान-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र व 18 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकत्रियों में बर्तन का वितरण किया गया। वहीं नान-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकत्रियों को बर्तन के साथ ही सिलेंडर व गैस चूल्हा भी दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के लिपिक महेश्वर कुमार ने 19 नान-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकत्रियों में 25 थाली, 25 कटोरी, 25 ग्लास, 25 चम्मच, एक कूकर 5 लीटर, एक भगोना 10 लीटर, एक लोहे का तावा, एक बड़ा चमचा, एक कल्छी बड़ी, एक चिपटा व एक चाकू के साथ ही एक सिलेंडर व गैस चूल्हा वितरित किया। जबकि उन्होंने 18 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों में थाली 25, कटोरी 25, ग्लास 25 व चम्मच 25 पीस का वितरण किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर दोनों तरफ के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन का वितरण किया गया है। जिसमें बच्चे खाना खाएंगे। इसके साथ ही नान-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए भोजन बनाने के लिए बर्तन के साथ ही साथ सिलेंडर और गैस चूल्हा का भी वितरण किया गया है।



