सीएमओ ने किया उपकेंद्र व टीकाकरण सत्र का निरीक्षण 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों के सात दिन का वेतन किया बाधित 

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार चक ने शनिवार को उपकेंद्र व टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एएनएम अंजू उपकेंद्र रामपुर कायस्थान व अंतीमा एएनएम उपकेंद्र मतेथु प्रथम द्वारा मुख्यालय पर निवास नही

करने की शिकायत मिलीं। उनके द्वारा डिलेवरी का कार्य भी नहीं किया जाता।

सीएमओ ने अंजू उपकेंद्र रामपुर कायस्थान व अंतीमा एएनएम उपकेंद्र मतेथु प्रथम का 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेशो तक बाधित करने का निर्देश दिया। वहीं आरआई सुपरवाईज़र विमल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज व ऋषि ज्ञानेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ के द्वारा वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण नही किए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उक्त के क्रम विमल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज व ऋषि ज्ञानेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का 7 दिवस का वेतन बाधित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, दुर्गागंज द्वारा वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण नही किया जा रहा है। उक्त के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुर्गागंज का सात दिवस का वेतन बाधित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण के दौरान सीएमओ के संज्ञान में आया कि एआरओ राजेन्द्र प्रसाद यादव आज चिकित्सालय पर मौजुद नही आएं हैं। जिस पर सीएमओ ने इनका 7 दिवस का वेतन बाधित किया।

Related Articles

Back to top button