ईद-मिलादुन्नबी पर नगर में निकला गया विभिन्न मोहल्लों से जुलूस
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में रही पुलिस के जवानों की तैनाती नगर में हर तरफ गूंजता रहा आका की आमद मरहबा की की सदाए

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नगर में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को जश्न का माहौल रहा। नगर के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। बड़े, बूढ़े, बच्चे व जवान हर किसी की जुबान पर सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा की सदाए रही। उन सदाओं को बुलंद करते हुए लोग जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस के जवानों की तैनाती रही।
इस अवसर पर नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शम्शिया तेगिया से जोहर की नमाज से पहले तथा नगर के अज़ीमुल्लाह चौराहा स्थित मस्जिद गौसिया, नगर के जलालपुर, गोरियाना, बाजार सलावत खां आदि मोहल्लों से जोहर की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया। जो नगर के तमाम मोहल्लों में भ्रमण करते हुए पुनः अपने स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमद मरहबा, सरदार की आमद मरहबा, ताहा की आमद मरहबा, यासीन की आमद मरहबा, रहबर की आमद मरहबा की सदाए बुलंद करते चल रहे थे। वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी जुलूस में शामिल होकर अपने हांथो में सब्ज़ झंडे लिए नबी-ए-आखेरुज़्ज़मा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के तराने अपने मासूम ज़ुबान मुबारक से गा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोग आक़ा अलैहिस्सलाम के दीवानों को तबर्रुक और पानी से सैराब कर रहे थे। हर एक शख्स का चेहरा चांद के मानिंद चमक रहा था। एक-दूसरे को लोग खुशबु पेश कर और गले मिल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां बांट रहे थे।
इस मौके पर मौलाना कुतुबुद्दीन मिस्बाही, मौलाना अब्दुस्समद जियाई, हाफिज परवेज अच्छे, हाफिज अशफ़ाक़ रब्बानी, हाफिज तबरेज अंसारी, मौलाना व हाफिज अरफ़ात हुसैन, मौलाना व हाफिज मआज अंसारी, हाफिज अख्तर, हाफिज असहाब, हाफिज जैनुल आब्दीन, हाजी इश्तियाक सिद्दीकी, हाजी एहतेशाम सिद्दिकी, हाजी शफकत इमाम सिद्दीकी,
हाजी सुहेल अंसारी, जावेद खां, नुरैन खां, खुर्शीद खां मोछा, हसीब खां, दानिश सिद्दिकी, मो.ज़ैद, रईसू खां, गुलाम बालू वाले, टोनी मंसूरी, अलीशेर खां, बदरे आलम, आफताब मंसूरी, इरशाद अंसारी, नजरुद्दीन शाह, कमाल खां, जेम खां, राशिद बेग मिंटू, मेराज हबीबी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



