Azamgarh news:जिलाबदर अपराधी असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़:थाना प्रभारी बिलरियागंज की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलामजिस्ट्रेट आजमगढ़ भू-राजस्व ने शातिर अपराधी रफीक पुत्र फारूक निवासी ग्राम छिंही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को दिनांक 08.12.2023 सें 6 माह के लिए जिला बदर किया था।शनिवार को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह को सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी रफीक पुत्र फारूक जो जिला बदर होने के बाद भी गाँव घर में लुक छिप कर रहता है तथा ग्राम छिही नहर पुलिया पर मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा अभियुक्त रफीक पुत्र फारूक निवासी ग्राम छीहीं निवासी ग्राम छीहीं थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को नहर पुलिय से 01 तमंचा व 01कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 446/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।