Azamgarh news:बाएफ संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट:राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़।बाएफ संस्था व एचडीएफसी के वित्तीय सहयोग से विकासखंड लालगंज के बायफ़ केंद्र कालीचबाद के ग्राम नई कोट में पशुपालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें डॉक्टर वी के सिंह द्वारा पशुपालकों को मिनरल संतुलित आहार जिसमें विशेष रूप से हरे चारे व नैपियर घास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं डॉक्टर ए के मिश्र द्वारा अच्छे वाला सर्टेड सीमेन के उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी गई बाएफ के टेक्निकल ऑफीसर डॉक्टर अशोक मिश्र द्वारा दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद प्रभारी हरिशंकर पांडेय ,केंद्र प्रभारी संतोष यादव,ग्राम प्रधान विशाल यादव सहित महिला और पुरुष दोनों पशुपालक दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे।



