Azamgarh news:एसपी कार्यालय में पीड़ित परिवार ने देव गाँव पुलिस की शिकायत करके न्याय की लगाई गुहार

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/आज़मगढ़: जनपद के देवगांव निवासी ममता राय पुत्री लालचंद राय ग्राम बरसेवा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ में देवगाव पुलिस के प्रति शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पीड़िता का परिवार अपने पिता की बरसी के लिए दिल्ली से अपने परिवार सहित गांव आया है,कि गलत सूचना के आधार पर अशोक राय के तलाश में देवगांव पुलिस अचानक पीड़िता के घर आकर पूछताछ करने लगी जब अशोक राय घर पर नहीं मिले तो पुलिस द्वारा घर में मौजूद महिलाओं व पुरुषों से कहा सुनी हुई और घर में घुसकर अशोक राय की तलाश में काफी कहा सुनी हुई वही पीड़िता के काफी सिफारिश के बाद पुलिस ने बताया कि सुशील राय द्वारा मारपीट व धमकी देने की शिकायत की गई है, और उन्हीं के शिकायत के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है, जबकि पीड़िता ने बताया कि सुशील राय से पुरानी रंजिश के मामले में मामला न्यायालय विचाराधीन है जिसकी विवेचना आज भी देवगांव थाने में चल रही है, वहीं पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि जिसके बाद देवगांव पुलिस ने शिकायतकर्ता सुशील राय को थाने पर बुलाकर फर्जी तरीके से महिला व पुरुष समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद व करीब 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया, जिसके बाद आज पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाते हुए कहा कि देवगांव पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर फंसाया जा रहा है जिसकी निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button