वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गई धारा-82 की कार्रवाई 

मुनादी कराकर पुलिस ने गवाहों के समझ किया नोटिस चस्पा 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से

धारा-82 सीआरपीसी की नोटिस निर्गत होने पर शुक्रवार को अभियुक्त के निवास पर मुनादी कराई गई। जहां पर पुलिस द्वारा गवाहों के समझ फरार अभियुक्त के निवास पर नोटिस चस्पा किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर संपत्ति जब्त होगी।

उक्त कोतवाली में आईपीसी की धारा-323, 325, 504, 506 व 3(1) द ध एससी/एसटी एक्ट में नगर के मथुरापुर निवासी जोगिंदर यादव पुत्र देवराज यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त जोगिंदर यादव इस मुकदमा में वांछित है। जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। अभियुक्त उपरोक्त को नियत तिथि तक न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए आदेशित किया गया है। यदि उक्त अवधि के अंदर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होगा तो नियमानुसार उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। न्यायालय के आदेश के

अनुपालन के क्रम में कोतवाली भदोही व चौकी नई बाजार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान एवं नगर पंचायत नई बाजार के कार्यालय बोर्ड पर उदघोषणा कर मुनादी (डुग-डुगी) कराई गई। उसके बाद 82 सीआरपीसी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया।

Related Articles

Back to top button