सारे भ्रष्टाचारी अपना अस्तित्व बचाने के लिये एक साथ: ओमकार पांडे

All corrupt people together to save their existence: Omkar Pandey

इंडी गठबंधन में शामिल दलों के विचार घोषणा पत्र अलग अलग

 

आजमगढ़:हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल ओंकार पाण्डेय ने इंडी गठबंधन पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला और कहा इंडी गठबंधन परिवारवादियों का बेमेल गठबंधन है। इंडी गठबंधन में शामिल दलों के विचार घोषणा पत्र अलग अलग है।

 

 

 

सारे भ्रष्टाचारी अपना अस्तित्व बचाने के लिये एक साथ आ गये हैं। समाजवादी पार्टी उसी दिन समाप्तवादी पार्टी हो गयी जिस दिन उसने नोटा से भी कम वोट पाने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन चुकी कांग्रेस सिर्फ नाम की राष्ट्रीय पार्टी रह गयी है।

 

 

भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में एक समय दो लड़कों की जोड़ी की भी खूब चर्चा थी उसका हश्र हम सभी लोग देख चुके हैं। इस चुनाव में सपा और कांग्रेस दोनों अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में विकास के अनगिनत कार्य हुये पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा। जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आयी है तब से यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ गुंडे माफिया या तो जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।

 

 

 

मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में ओंकार पाण्डेय नें कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का अधिकार है वैसे उत्तर प्रदेश की 79 सीटों पर इंडी गठबंधन कहीं दूर दूर तक नहीं है सिर्फ एक सीट पर ही वह लडाई में है बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और अबकी बार चार सौ पार का नारा धरातल पर दिखायी देगा। जिस कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव में दो हजार वोटो पर सिमट गये हों उनकी पार्टी सपा को कितना लाभ पहुंचा सकती है यह सभी लोग भली भांति जानते हैं।

 

 

 

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अल्प समय में ही आजमगढ़ की जनता के बीच मे रहकर लगातार विकास का काम किया जिसे लेकर आजमगढ़ और लालगंज की जनता का बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। बीजेपी दोनो सीटें भारी अंतर से जीतेगी और अपने लक्ष्य अबकी बार चार सौ पार को निश्चित तौर पर हासिल करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

Related Articles

Back to top button