डीएम की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में डीएम द्वारा दिए गए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। वित्तीय वर्ष 2024-25 के जून त्रैमासिक में किए गए कार्यों की समीक्षा डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति (डीसीसी व डीएलआरसी) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। संबंधित को उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीएम ने बैंक एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं की बिंदुओं समीक्षा की। बैठक में ऋण जमानुपात बढाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और इसे बढ़ा कर 60 फीसदी करने के उनके द्वारा निर्देश

दिए गए। डीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड से जिले को संतृप्त करने के लिए सभी बैंकों को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार प्रायोजित योजनाओं यथा स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम सहित सभी सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्देशित किया। डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद में बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओ की गुणवत्ता मे कोई कमी न हो। जिससे शिकायत मे कमी लाई जा सके।

इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार, एलडीओ आरबीआई ऋषभ, डीडीएम नाबार्ड लल्लन कुमार सहित जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button