Azamgarh news:सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को गिनाया

रिपोर्ट: राकेश कुमार चतुर्वेदी

मेहनगर /आजमगढ़।सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर राय ने विधानसभा बार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नव जवान, किसान, मजदूर ,दलित से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से लगायत प्रदेश सरकार की नीतियों के व पार्टी की नीतियों को बताया। श्री राय ने कहा कि निचले तबके तक के लोगों को सरकार में लाभ पहुंच रहा है जिसे देखकर अन्य विपक्षी पार्टियां अनाप-शनाप बोल रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को वोट देकर विजय बनाना चाहती। राय ने बताया कि अक्टूबर माह में मार्टीनगंज में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश में पूर्वी जिलाध्यक्ष मोहन राजभर के साथ मार्टिनगंज क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर किस्मती राजभर, सोनू, पन्नू, मुन्नू, मूलचंद ,डॉक्टर संजय राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button