महिलाएं बेझिझक होकर कर सकती है हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल

समस्त थानों में बनाया गया है महिलाओं के लिए महिला हेल्पडेस्क 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता तथा सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर उनसे वार्ता करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही।

इस अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर

संबंधित थाना, एंटी रोमियो टीम व यूपी पुलिस द्वारा संचालित नंबरों पर बेझिझक कॉल कर सकती है। उन्हें बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जा रहा है। सभी बालिकाएं, महिलाएं हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button