बदलापुर दुष्कर्म प्रकरण : पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया आरोपी अक्षय शिंदे

Badlapur rape case: Accused Akshay Shinde killed in police retaliatory firing

 

मुंबई: बदलापुर दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस हिरासत में मारा गया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। इस बीच एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि 14 अगस्त को बदलापुर में एक बच्ची ने अपने मां–पिता से गुप्तांग में दर्द की शिकायत की थी। बच्ची से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके स्कूल में कार्यरत 23 वर्षीय एक सफाईकर्मी ने उसके गुप्तांग को स्पर्श किया था। इसके बाद, लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी की कक्षा में पढ़ने वाली दूसरी बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया, तो उन्होंने भी यही बताया कि उनकी बच्ची भी कुछ दिनों से स्कूल जाने से डर रही है।

इसके बाद दोनों बच्चियों को चिकित्सकीय जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि दोनों के साथ बदसलूकी हुई है। दोनों बच्चियों के माता-पिता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाए उन्हें कई घंटे तक बाहर बैठाकर रखा और आश्वस्त किया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामले में जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के हस्तक्षेप पर अगली सुबह पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना को लेकर पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश दिखा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर राज्य में हिंसात्मक स्थिति भी देखने को मिली। इसे देखते हुए 72 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया।

Related Articles

Back to top button