बीएसए कार्यालय और परिसर की हुई साफ-सफाई

शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता की शपथ 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर साफ-सफाई की गई। डीआईओएस, बीएसए सहित समस्त डीसी, एसआरजी व कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने श्रमदान कर कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई की गई।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि स्वच्छ परिवेश में ही जीवन संतुलित होता हैं। व्याधियों से मुक्त रहकर ही समाज की उन्नति को गढ़

सकता है। आवश्यक है कि अपने परिवेश को स्वच्छ रखा जाए की अवधारणा को आत्मसात करते हुए आज संचारी रोगों से परिवेश को बचाने का वीणा उठाते हुए साफ-सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाते हुए लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर भी कार्य करने की मंशा को व्यक्त किया गया। डीआईओएस ने कहा कि बहुत से रोग केवल गंदगी के कारण ही फलते-फूलते हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टायफाइड, पेचिश आदि रोगों से बचने के लिए आस-पास पानी को इकट्ठा होने से बचें, गीला व सूखा कूड़े को सही स्थानों पर निष्पादित करें तो स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि साफ-सफाई के प्रति खुद को जागरूक होने के साथ लोगों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी सभी जनों को निभानी चाहिए।

इस मौके पर डीसी रश्मि मिश्रा, मोहित मौर्या, वैभव सिंह, रितेश दीक्षित, नवीन, एसआरजी विनय पांडेय, रत्नेश पांडेय, कार्यालय कर्मचारी मदन दूबे, अशोक कुमार व अबुलैश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button