आजमगढ़ में जैसे पहुंचे नेहरू हाल चुनावी बिगुल बजाय शिवपाल,बोले शिवपाल सपा सरकार आई तो घर से नहीं निकलेंगे भाजपाई, शिवपाल यादव ने बताया डरपोक, किया बड़ा हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपाई बहुत डरपोक हैं। एक बार सपा की सरकार लाइए भाजपाई घर से नहीं निकलेंगे। आजमगढ़ के नेहरू हाल में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा से डरकर चुनाव नहीं लड़ना है।मैनपुरी की तर्ज पर उन्हें बताकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि सपा में गुटबाजी नहीं है। मणिपुर जैसी घटना के चलते भाजपा के खिलाफ देशभर में गुस्सा है।शिवपाल ने कहा कि आजमगढ़ के साथी हमेशा से क्रांतिकारी रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे प्रदेश को ब्यूरोक्रेसी के हवाले कर दिया है। तहसील से लेकर थाने तक लूट मची हुई है। लेखपाल से लेकर एसडीएम तक लूट रहे हैं। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हालत इस कदर खराब हैं कि टमाटर अब देखना मुश्किल हो जाएगा। भाजपा सरकार की नीतियां विनाशकारी और विघटनकारी हैं। देश में जहर बोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों और सपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। रही बात विपक्ष के गठबंधन इंडिया (INDIA ) की तो वो बहुत मजबूत है। विपक्षी एकता के नए नाम से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है,आजमगढ़ दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिसका परिणाम रहा कि जनपद की सीमा प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में घंटों लग गए। वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है। संगठन को मजबूत कर और समाजवादियों को इकठ्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को हराया जाएगा।स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो भाजपा की चाल है हम उसे सफल नहीं होने देंगे। धर्मेंद्र यादव के चुनाव में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह कहना गलत है।जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, चन्द्रदेव राम यादव करैली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक आदिल शेख के घर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए जौनपुर से आजमगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता व पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव का आजमगढ़ जनपद में पहुंचते ही जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में आए सपाई समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के आगमन को लेकर काफी उत्साहित रहे।सपाइयों ने शिवपाल के स्वागत के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने किसी तरह की कोई खास राजनीतिक टिप्पणी नहीं की। करीब 20 मिनट विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान के सैनिक ढाबा मुहम्मदपुर में रुके। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से हालचाल लिया। शिवपाल यादव के रुकते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया,शिवपाल यादव ने कड़ी धूप में खड़े समर्थकों का अभिवादन किया और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कहा कि उनके परिश्रम के बल पर ही पार्टी खड़ी हुई है, इसलिए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद महासचिव शिवपाल नेहरू लाहौल आजमगढ़ कार्यकर्ता बैठक के लिए निकल गए।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक कमलाकांत यादव,विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, सपा नेता साजिद खान,फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर मेराज अहमद,रवि शंकर यादव, आकाश यादव,आदित्य यादव,रमेश कुमार,अवधेश चौहान,मोहम्मद अकरम खान मेवा लाल, मोहम्मद गुफरान, पूर्वा यादव छात्रसंघ नेता बंसराज यादव,शैलेश यादव सुरेंद्र चौहान आदि लोग ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इसी क्रम मे राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव विधानसभा दीदारगंज के पूर्व विधायक आदिल शेख के पिता के निधन पर छाऊ उनके घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, उसके बाद विधानसभा में नगर के विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के निधन पर वजीरपुर गए।