डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से की अमेरिका में टिक-टॉक पर प्रतिबंध टालने की अपील
[ad_1]
![]()
बीजिंग, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से टिक-टॉक पर प्रतिबंध टालने की अपील की, ताकि वह पद संभालने के बाद बातचीत के समाधान तक पहुंच सकें।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज जारी होने के बाद ट्रंप ने टिक-टॉक के सीईओ चो शोत्स से फोन पर बातचीत की। 27 दिसंबर को प्रस्तुत एक कानूनी दस्तावेज़ के अनुसार, ट्रंप इस समय अमेरिका में टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने का विरोध करते हैं और उम्मीद है कि उनके पद संभालने के बाद मौजूदा समस्याओं को राजनीतिक तरीकों से हल किया जा सकता है।
दस्तावेज़ में यह भी कहा गया कि ट्रंप बातचीत में कुशल हैं और उनके पास बातचीत के माध्यम से समाधान तक पहुंचने की राजनीतिक इच्छाशक्ति है, जो मंच को बचाते हुए सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को संबोधित करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



