आजमगढ़:सत्तर लाख की लूट निकली फर्जी
The robbery of Rs 70 lakhs turned out to be fake

तहसील संवाददाता सत्येंद्र सिंह
लालगंज/आज़मगढ़:देवगांव कोतवाली के रुद्रपुर चेवांर में पेप्सी के सुपर डीलर की दुकान में घुसकर दिन दहाड़े व्यापारी का 70 लाख रुपया लूट कर असलहाधारी बदमाश पैदल भाग निकले।डीआईजी आजमगढ सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की जांच मे लूट की घटना फर्जी साबित हुई । देवगांव कोतवाली के आजमगढ वाराणजी मार्ग पर रुद्रपुर चेवार गांव के समीप शिव शक्ति इण्टर प्राइजेज (पेप्सी एजेन्सी ) मालिक से सोमवार की सुबह लगभग 10. 35 बजे लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम गया । देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव बाजार निवासी शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया जायसवाल जिसकी आजमगढ़ वाराणसी फोरलेन पर रुद्रपुर चेवार गांव के समीप शिव शक्ति इण्टर प्राइजेज के नाम से पेप्सी की एजेंसी है । व्यापारी के भाई राजकुमार जायसवाल ने देवगांव कोतवाल को फोन से सूचना दिया कि हमारे भाई शिव कुमार जायसवाल के साथ लूट की घटना घट गयी । सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल ने घायल शिवकुमार जो अपने घर के समीप प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज कर रहा था वहा पहुंचे । शिवकुमार ने कोतवाल से रोते हुए बताया कि हमारे साथ सत्तर लाख की लूट हो गयी है। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी । 70 लाख की लूट की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा एक घंटे में मौके पर पहुंच गए वही घटना के दो घंटे बाद डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर व्यापारी , महिला कर्मचारी व ड्राइबर से पूछताछ करने लगे। जब व्यापारी व दोनो कर्मचारियो से अलग अलग पूछताछ की गयी तो पहले ड्राइवर आनन्द सरोज ने बताया कि सटर हमने खोला मालिक बिना बैग के आये थे , फिर महिला कर्मचारी व दुकान मालिक से पूछताछ कि गयी तो लूट की घटना को स्वीकार कर रहे थे । जब दुकान मालिक व महिला कर्मचारी से अलग अलग कड़ाई से पूछताछ की गयी तो महिला ने बताया कि हमको नौकरी करने के लिए मालिक के कहने पर झूठ बोलना पडा । वही दुकान मालिक शिव कुमार जायसवाल से कड़ाई से पूछताह की गयी तो शिव कुमार जायसवाल ने बताया कि हमारे उपर बैक का एक करोड पांच लाख कर्ज , सत्तर लाख पेप्सी कम्पनी का बकाया है। कर्ज से परेशान होकर यह प्लानिंग किया था । पुछताछ के बाद शिवकुमार के आफिस मे सत्तर हजार रु० मिला।



