वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल
[ad_1]
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अबूझ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 14 विकेट लिए, जिसमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में राजकोट में पांच विकेट शामिल हैं। वह अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। वरुण नागपुर में होने वाले पहले वनडे के लिए टीम में शामिल हुए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
–आईएएनएस
आरआर/
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



