एकमुश्त समाधान योजना के तहत 14-15 फरवरी को ग्रामीण पावर हाउस पर लगेगा मेगा कैंप,ओटीएस की 15 फरवरी अंतिम तिथि

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी चीनी मिल के पास ग्रामीण पॉवर हाउस स्थित उपखंड कार्यालय पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तृतीय चरण के तहत 14 और 15 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए अधिशाषि अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया की विद्युत उपभोक्ता 14 एवं 15 फरवरी को आयोजित मेगा कैम्प में आकर बिजली आदि की समस्या का समाधान प्राप्त करे।15 फरवरी इसकी अंतिम तिथि है। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं। कहा कि ओटीएस के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं और बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। मेगा कैंप में उपखंड अधिकारी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव और अवर अभियंता माजिद मौजूद रह कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे। उपभोक्ता मौके पर पहुंचकर अपने बकाया बिल का निपटारा कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button