विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा मनाई गई संत रविदास जयंती 

कार्यक्रम के दौरान वितरित किया गया 1000 गरीबों में कंबल 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा चौरी क्षेत्र के दरूनहां गांव में संत रविदास जी की जयंती पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 गरीबों व असहायों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विशाल सिंह मौजूद रहें। जहां पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संत रविदास जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान 1000 गरीबों और असहायों में कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समरसता सहभोज का भी आयोजन किया गया था।

इस मौके पर संजय पांडेय, संगीता मिश्रा, प्रमोद मिश्र, स्नेहलता श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, डॉ.रामेश्वर सिंह,

बंशीधर उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा, राकेश कैलाशी, रामराज प्रजापति, प्रमिला चौहान, पूजा मौर्या, शिप्रा उपाध्याय, दिनेश शर्मा व संदीप चौबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन हरिलाल पाल ने किया। अंत में आयोजन एवं महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Back to top button