खेलकूद का हुआ आयोजन, मेडल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे। 

 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

करूअना देवरिया।

स्थानीय रंजू सिंह महाविद्यालय सोनाड़ी, देवरिया में हीरक जयंती के अवसर पर आज प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में विविध खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी खो-खो और लंबी कूद , स्पून दौड़, रस्साकसी, 100 मीटर , 200 मीटर दौड़ शामिल रहा। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रूप से पूजा प्रियंका संजना, सीता, संध्या, प्रिया का खेल प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा कबड्डी में रंजू सिंह महाविद्यालय 36 – 20 बिंदु से इस मुकाबले को जीता जबकि दौड़ में इत्यादि जूनियर स्तर पर कबड्डी में आरबीएस एकेडमी सोनड़ी और बाबा इंद्रमणि माध्यमिक विद्यालय टीकर देवरिया ने कांटे का प्रदर्शन किया किया।

रस्साकसी व लेमन दौड़ में आर बी एस अकादमी सोनाड़ी ने जीत दर्ज की। महाविद्यालय सोनाड़ी के प्रबन्धक ने खेलने वाले छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बराबर होने से छात्रों का शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना अधिकांश विद्यालयों में दी गई थी जिसमें से कुछ विद्यालय बच्चों की छूटी तो कुछ ने ऊपर से आदेश न मिलने के कारण उपस्थित नहीं हुए। कार्यक्रम होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को मेटल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राखी रावत, आराधना सिंह, अभय कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, बलराम तिवारी, नवनीत कुमार रावत, हर्ष सिंह, नवनीत भारती, विभाषित, रुद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button