आजमगढ़:हुंडई कार की चपेट में आने से फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट एरिया मैनेजर की हुई मौत
Azamgarh: Credit area manager of a finance company died after being hit by a Hyundai car

गंभीरपुर /आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गोसाई की बाजार पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की लगभग 2:30 बजे हुंडई कर की चपेट में आने से बाइक सवार संतोष कुमार सिंह 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उमेश सिंह निवासी ग्राम सुरहरी थाना मुफस्सिल जिला गया बिहार की मृत्यु हो गई मृतक प्रयास फाइनेंस कंपनी में एरिया क्रेडिट मैनेजर के पद पर पिंडरा वाराणसी मे कार्यरत था। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार
संतोष कुमार सिंह 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उमेश सिंह निवासी ग्राम सुरहरी थाना मुफस्सील जिला गया बिहार जो की प्रयास फाइनेंस कंपनी में एरिया क्रेडिट मैनेजर के पद पर पिंडरा वाराणसी पर कार्यरत थे। जो की अतरौलिया आजमगढ़ विजिट पर आए थे और आजमगढ़ में होटल में रुके थे बृहस्पतिवार को वह आजमगढ़ से वाराणसी बाइक से वापस जा रहे थे दोपहर लगभग 2:30 बजे जैसे ही वह आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गोसाई की बाजार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि हुंडई कार में उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक लगभग 2 महीने पहले ही प्रयास फाइनेंस कंपनी को ज्वाइन किए थे। मृतक पांच बहन तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। मृत्यु की खबर मिलते ही माता कुसुम देवी, पत्नी चांदनी देवी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक एक चार वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह का पिता था। मृतक के भाई गौतम कुमार सिंह ने गंभीरपुर थाने में वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।



