आजमगढ़:एसपी और डी एम ने किया स्ट्रांग रूम का निरिच्छड़
Azamgarh: SP and DM inspected the strong room

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़:जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा, यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शनिवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा जनपद आजमगढ़ के गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज पर बने हुए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर CCTV कैमरों को चेक किया गया एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



