मुख्यमंत्री योगी सरकार में गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के वादे को ठेंगा दिखाती तहसील मेंहनगर की ये सड़क

(बात खरी है)

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील अंतर्गत खंड 23 नहर के रास्ते से होते हुए सिंहपुर से लेकर के बोगरिया बाजार तक जाने वाली यह लिंक रोड जो पूरी तरह से उखड़ चुकी है जिसकी सूचना बार-बार देने के बावजूद भी अभी तक सड़कों के इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी सरकार का दावा है कि उनके राज में गड्ढा मुक्त सड़कें होंगी। वही लगभग दो सालों से मेंहनगर तहसील अंतर्गत सिंहपुर नहर के रास्ते से होकर दो तरफ से रास्ते मुड़ जाते हैं एक दोदाका पुरा गांव होते हुए बोगरिया के लिए जाता है तथा दूसरा देवकली पुलिया से घूम कर लिंक रोड ग्राम रायपुर पट्टी से प्रसिद्ध मंदिर पौहारी बाबा होते हुए बोगरिया के लिए गुजरता है यह सड़क जहां पर प्रत्येक मंगलवार और रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनको सड़कों के खराब होने की वजह से आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है, आनेको बार यहां पर मोटरसाइकिल सवार,साइकिल सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं इसकी शिकायत बार-बार की जा चुकी है,अखबारों के माध्यम से भी इसकी शिकायत की गई। जिसमें मरम्मत के नाम पर चिप्पी चिपका दी जाती है जो दो-तीन महीने में टूटकर खत्म हो जाती है। इस सड़क के खराब होने की सूचना अनेकों बार अधिकारियों को ग्रामीणों ने दी है परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस पर नजर नहीं डालीं। क्या योगी के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे को पूरी तरह से ठेंगा दिखाते हुए इन अधिकारियों के अंदर किसी प्रकार का भय नहीं है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में बृजेश सिंह, बंबू सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, बृजेश यादव, एसके सिंह, रामकरण यादव, राकेश यादव, आदि लोग शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button